इन्टरनेट उपयोगकर्ताओं एवं इन्टरनेट अनुपयोगकर्ताओं के मध्य अकेलापन का अध्ययन
Keywords:
इंटरनेट, अकेलापनAbstract
प्रस्तुत शोध पत्र में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं एवं इंटरनेट अनुपयोगकर्ताओं के मध्य अकेलापन का अध्ययन किया गया है। वर्तमान समय में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की तेजी से वृद्धि के होने के कारण इंटरनेट उपयोकर्ताओं के अकेलापन की जाँच महसूस की गयी तथा प्रयोग में सार्थक अन्तर प्राप्त हो इसलिए इंटरनेट अनुपयोगकर्ताओं को भी शामिल किया गया। प्रस्तुत शोध कार्य का उद्देश्य इन्टरनेट उपयोगकर्ताओं एवं अनुपयोगकर्ताओं के मध्य अकेलापन के स्तर की जाँच करना था। इस शोध कार्य हेतू इंटरनेट उपयोगकर्ताओं एवं इंटरनेट अनुपयोगकर्ताओं के दो समूहों का चयन किया गया जिसमें देव संस्कृति विश्वविद्यालय के 30-30 विद्यार्थियों का चयन दो समूहों में किया गया। जिनकी आयू 17-25 वर्ष के मध्य रखी गयी। इन सभी प्रयोज्यों का चयन आकस्मिक प्रतिचयन विधि द्वारा किया गया। दोनों समूहों के अकेलापन के स्तर की जाँच के लिए प्रवीन कुमार झॉ द्वारा प्रतिपादित अकेलापन की मापनी का प्रयोग किया गया। प्राप्त आंकड़ों की साख्यिकीय व्याख्या हेतु टी टेस्ट का प्रयोग किया गया। सांख्यिकीय विश्लेषण से ज्ञात हुआ कि इंटरनेट उपयोगकर्ताओं एवं इंटरनेट अनुपयोगकर्ताओं के सार्थक अंतर है। यह सार्थक अंतर 0. 05 स्तर प्राप्त हुआ। प्रस्तुत परिणामों से यह कहा जा सकता है कि इन्टरनेट उपयोगकर्ताओं का अकेलापन का स्तर अधिक तथा इन्टरनेट अनुपयोगकर्ताओं का अकेलापन का स्तर अपेक्षकृत कम है। इन्टरनेट उपयोगकर्ताओं के अकेलापन के स्तर को बढ़ाने वाले अनेक कारक हैं जो छात्र छात्राओं को समय समय पर प्रभावित करते रहते है।