राष्ट्रीीय शिक्षा नीति - 2020 के क्रियान्वयन में ें चुनुनौैितियां

Authors

  • डाॅ0ॅ0 अनिल कुमुमार पाण्डेयेय एसोसिएट प्रोफेसर, शिक्षा शास्त्र विभाग बी0एस0एन0वी0पी0जी0 काॅलेज, लखनऊ Author

Keywords:

नीति, चुनौतियां, क्रियान्वयन।

Abstract

शिक्षा किसी भी राष्ट्र की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण अवयव है। महानतम ज्ञान परंपरा से अनुप्राणित राष्ट्र अपनी अतीत की पूंजी से प्रेरणा लेते हुए अपने वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से किया जा रहा है। स्वतंत्रता के बाद से ही भारत ने शिक्षा विशेषकर उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न आयोगों का गठन किया। स्वतंत्रता पश्चात 1948 में गठित राधाकृष्णन कमीशन ने उच्च शिक्षा की दिशा और दशा बदलने की लिए बहुमूल्य उपाय सुझाए। कोठारी कमीशन ने भी प्राथमिक से लेकर उच्च तक शिक्षा के सभी प्रारूपों पर गहन विचार विमर्श किया। 1986 की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बदलते भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब थी। एक लंबा समय व्यतीत हो जाने के बाद भी भारत की शिक्षा नीति का आधार 30 वर्ष पहले की बनी हुई शिक्षा नीति ही बनी रही। वर्ष 2020 भारत के इतिहास में अकादमिक दृष्टि से एक मील का पत्थर सिद्ध हो सकता है। नई शिक्षा नीति 2020 नए भारत के क्षितिज के निर्माण में सुखद सपना दिखाने वाली है । कागज पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक बेहतरीन नीति है किंतु इसके क्रियान्वयन में अनेक बाधाएं हमें दिखाई पड़ती हैं। प्रस्तुत शोध पत्र में उन तथ्यों पर विमर्श किया गया है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में चुनौती हैं यह शोध पत्र शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पक्ष पर केंद्रित है।

References

Published

2020-09-29