‘‘जनपद अमेठी में परिवहन तन्त्र की स्थिति‘‘ ‘एक भौगोलिक अध्ययन‘
Abstract
समवेत रूप में कह सकते हैं कि परिवहन तन्त्र किसी क्षेत्र के विकास के आधार होते हैं। जिस क्षेत्र का जितना उच्च स्तर का परिवहन तन्त्र होगा वह क्षेत्र उसी रूप में विकसित स्थिति को प्राप्त कर सकेगा। क्योंकि, अमेठी विगत कई दशकोें से राजनीतिक दृष्टिकोंण से महत्वपूर्ण क्षेेत्र रहा है इसलिए इस क्षेत्र में परिवहन के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। कहना अतिसयोक्ति नहीं होगा कि इस जनपद ने देश को प्रधानमन्त्री दिया है इस लिए कई खण्डों में ही सही लेकिन अमेठी में विकास रूपी बूॅद की वर्षा सदैव होती रही है। अमेठी जनपद में गांव-गांव में उच्चीकृत सड़कों का जाल बिछा हुआ है। यह जनपद आज शोध का विषय माना जा सकता है। अमेठी के गांवों में विभिन्न प्रकार के लघु एवं कुटीर उद्योग स्थापित किए गये हैं तथा कृषि के दृष्टिकोंण से यह जनपद महत्वपूर्ण है इस लिए भी सड़कों की पर्याप्त मात्रा इस क्षेत्र में विद्यमान है। आज अमेठी सड़क एवं रेलमार्गों द्वारा प्रदेश के विभिन्न शहरों एवं देश के विभिन्न राज्यों के औद्यौगिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है।