इतिहास के पन्नों में सर्व विद्या नगरी बनारस की शैक्षिक पृष्ठभूमि

Authors

  • मनीष मिश्र असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षाशास्त्र श्री जय नारायण मिश्र पीजी,कॉलेज, लखनऊ Author

Keywords:

बनारस, विद्या एवं शिक्षा, इतिहास।

Abstract

दुनिया भर में अपनी यात्रा के दौरान मार्क ट्वेन ने वाराणसी की प्राचीनता के बारे में देखा और लिखा है कि ष्बनारस इतिहास से भी पुराना है, परंपरा से भी पुराना है, पौराणिक कथाओं से भी पुराना है और इन सभी को मिलाकर जितना पुराना दिखता है, उससे दोगुना हैष्। वाराणसी, जिसे बनारस या काशी के नाम से भी जाना जाता है, उत्तर प्रदेश में गंगा के तट पर एक ऐतिहासिक व् प्राचीन शहर है, जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 320 किलोमीटर (200 मील) दक्षिण-पूर्व में है। यह हिंदू धर्म और जैन धर्म के सात पवित्र शहरों में सबसे पवित्र है और बौद्ध धर्म के विकास में इस स्थान का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। कुछ हिंदुओं का मानना है कि वाराणसी में मृत्यु मोक्ष लाती है। यह पवित्र शहर आर्य लोगों द्वारा स्थापित सबसे आदिम शहरों में गिना जाता है। प्रस्तुत लेख में हमने इस सांस्कृतिक नगरी काशी की शिक्षा व्यवस्था के इतिहास को समझने का प्रयास किया है।

References

Published

2021-09-29