राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में मूल्यांकन व्यवस्था
Keywords:
ाब्द-मूल्यांकन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, गुणवत्ता, सुधार।Abstract
मूल्यांकन संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण पक्ष है, ऐतिहासिक विकास क्रम में हम दृष्टि डालें तो वैदिक कालीन शिक्षा व्यवस्था से लेकर आज तक की शैक्षिक व्यवस्था में मूल्यांकन हेतु विभिन्न पद्धतियों का प्रयोग किया गया है। प्रस्तुत शोध पत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में वर्णित मूल्यांकन व्यवस्था का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है। शैक्षिक विकास क्रम में उत्तरोत्तर तकनीकी प्रगति नें मूल्यांकन के तरीकों का विस्तार किया। आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में तकनीकी के बढ़ते दखल ने न केवल मूल्यांकन की गुणवत्ता पर जोर दिया है वरन मूल्यांकन व्यवस्था को अधिक सटीक बनाने की ओर भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रस्तुत शोध अध्ययन हेतु गुणात्मक अनुसंधान के अंतर्गत अंतर्वस्तु विश्लेषण विधि का चयन किया गया है। अध्ययन से ज्ञात हुआ कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में वर्णित मूल्यांकन संबंधी प्रावधान गुणात्मक विकास हेतु बेहद महत्वपूर्ण है आवश्यकता है इन प्रावधानों के अनुरूप व्यवस्था को मूर्त रूप प्रदान करने हेतु तंत्र विकसित किया जाए।