कूटनीति का समर: दक्षिण चीन सागर

Authors

  • डाॅ0 डी0सी0 कटियार एसोसिएट प्रोफेसर रक्षा एवं स्त्रातेजिक विभाग, पी0पी0एन0 कालेज, कानपुर Author
  • डाॅ0 वी0पी0 सिंह एसोसिएट प्रोफेसर, रक्षा अध्ययन विभाग, एस0एस0बी0 (पी0जी0) कालेज, हापुड Author

Keywords:

समर, कूटनीति, क्वाड, दक्षिण चीन सागर।

Abstract

दक्षिण चीन सागर दुनिया के सबसे बड़े महासागरीय विवाद के रूप में माना जाता है। साथ ही दक्षिण चीन सागर का सामरिक महत्व भी काफी अधिक है, दक्षिण चीन सागर प्रशान्त महासागर और हिन्द महासागर के बीच स्थित बेहद अहम कारोबारी क्षेत्र है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस क्षेत्र में तेल, गैस, मत्स्य आदि आदि के प्रचुर मात्रा में भण्डार हैं जो बड़ी महाशक्तियों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। हाल ही में फिलीपींस द्वारा दक्षिण चीन सागर के एक विवादित क्षेत्र में संचित तेल भण्डार पर अपना दावा करने के उपरान्त यहाॅ चीन और फिलीपीन्स के मध्य संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। दक्षिण चीन सागर के ईद-गिर्द बसे देशों को देखें तो भारत को छोड़कर सभी छोटे-छोटे देश है, किन्तु इन राष्ट्रों को अमेरिका का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। अतः अमेरिका इन राष्ट्रों के हितों के रक्षार्थ व इस क्षेत्र में संसाधनों की उपलब्धता को देखते हुए बराबर इस क्षेत्र पर निगाह गढ़ाये है, और यही द्वन्द्व इस क्षेत्र को ‘समर’ में परिवर्तित कर देता है।

References

Published

2021-09-29