भारत में आतंकवाद के बदलते आयाम

Authors

  • डाॅ0 संजय एसोसिएट प्रोफेसर, रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन कुँवर सिंह पी0जी0काॅलेज, बलिया (उ0प्र0) Author

Abstract

आज वैश्विक परिवेश में जिस प्रसंग का अवतरण हुआ है वह है आतंकवाद। जिसने सम्पूर्ण मानवता को अपनी आगोश में ले चुका है। 9/11 की आतंकवादी घटना में संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यवसायिक प्रतिष्ठान वल्र्ड टेªड सेन्टर एवं सुरक्षा सम्बन्धी मुख्यालय पेंटागन पर कुछ लोग सारे अत्याधुनिक सुरक्षा साधनों को धता बताते हुए आतंकवादी कारवाई कर दिया इससे ज्ञात होता है कि आज कोई भी राष्ट्र पूर्णरूप से सुरक्षित नहीं है। पूरे विश्व में अभी तक आतंकवाद को परिभाषित नहीं किया जा सका है। यह कही आतंकवादी है तो दुसरे की दृष्टि में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी। आतंकवाद का रहस्यलोक है कि ‘‘एक को मारो ताकि दस हजार डर जाय।’’ भारत में भी अनेक आतंकवादी घटनाए हुई, जिसमें अहमदाबाद, जयपुर, हैदराबाद, गुवाहाटी, दिल्ली, मुम्बई, बंगलुरू, मालेगाँव, जम्मू कश्मीर आदि में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दिया जिससे भारी आर्थिक क्षति हुइ। आज आतंकवाद का स्वरूप बदल गया है जो अत्यन्त भयावह हो गया है जैसे, जैव आतंकवाद, अनुवांशिक आतंकवाद, साइबर आतंकवाद, समुद्री आतंकवाद, नाभकीय आतंकवाद, मादक द्रव्यजनित आतंकवाद के रूप में सामने आया है जिससे उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्ति आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। विश्व के सभी राष्ट्रों को एक साथ मिलकर आतंकवाद का मुकावला करने की आवश्यकता है।

References

Published

2026-04-22