पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों की शैक्षिक योग्यता का अध्ययन
Keywords:
जनप्रतिनिधि, शैक्षिक स्तर।Abstract
भारत में पंचायती शासन व्यवस्था लोकतंत्र का आदर्श प्रतिबिंब हैं, जिसमें जनता स्थानीय स्तर पर अपने जनप्रतिनिधियों को चुनाव करती है जो प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रीय विकास हेतु कार्य करते हैं जिसमें शिक्षा भी प्रमुख बिंदु है। शिक्षा में व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों का अप्रत्यक्ष रूप से हस्तक्षेप होता है। शिक्षा नीतियों के नियमन से लेकर क्रियान्वयन तक का कार्यजनप्रतिनिधियों का ही होता है इस हेतु इस शीर्षक का चयन किया गया जिसकामूल उद्देश्य स्थानीय स्तर पर चुने गये जनप्रतिनिधियों का शैक्षिक स्तर ज्ञात करना है। प्रस्तुत अध्ययन में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मण्डल के बलिया जनपद के पंचायत स्तरीय सभी जनप्रतिनिधियों का चयन उद्देश्यपूर्ण प्रतिदर्शन विघि द्वारा किया गया है। अध्ययन के परिणामस्वरूप यह पाया गया कि जनप्रतिनिधियों की शिक्षा का स्तर निम्न है।