व्यावसायिक शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन

Authors

  • राशी रस्तोगी शोधार्थी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ Author
  • डॉ नलिनी मिश्रा सहायक आचार्य ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ Author

Keywords:

व्यावसायिक शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति।

Abstract

किसी भी देश के विकास में उस देश की शैक्षिक व्यवस्था का बहुत अधिक महत्व होता है, अगर उस शिक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर व्यवसाय दिलाना एवं विद्यार्थियों को जीविकोपार्जन योग्य बनाना हो तो उस देश का विकास निश्चित होता है । शिक्षा अपने वास्तविक उद्देश्य और लक्ष्य की प्राप्ति तभी कर सकती है जब वह शिक्षा व्यावसायिक शिक्षा हो । वर्तमान में शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए जरूरी है कि शिक्षा को पूर्णता व्यावसायिक शिक्षा में परिवर्तित किया जाए। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 34 वर्षों की दीर्घअवधि के बाद 29 जुलाई 2020 को 21वीं सदी की पहली शिक्षा नीति व स्वतंत्र भारत की तीसरी शिक्षा नीति की घोषणा की गई । राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्माण के लिए 8 जून 2017 में इसरो के पूर्व प्रमुख डॉ के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया जिसने मई 2019 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा प्रस्तुत किया। शोधार्थी ने व्यावसायिक शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन को अपने शोध पत्र का विषय बनाया है।

References

Published

2021-09-29