राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: विश्लेषणात्मक अध्ययन

Authors

  • ऐश्वर्या सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर,शिक्षाशास्त्र विभाग नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ Author

Keywords:

राष्ट्र, शिक्षा, नीति।

Abstract

भारतीय दर्शनो में ज्ञान शब्द वही अर्थ रखता है, जो कि व्यापक आर्थो में ‘‘शिक्षा‘‘ का होता है। भारतीय दर्शनो में केवल सूचना अथवा तथ्यो के लिए ‘ज्ञान‘ शब्द का प्रयोग नहीं होता है, ज्ञान का विषय तो मुक्ति है। किसी भी शैक्षिक प्रणाली का उद्देश्य अच्छे इंसानो का विकास करना है जो तर्कसंगत विचार और कार्य करने में सक्षम हो , जिसमें करूणा, रचनात्मक कल्पना शक्ति, नैतिक मूल्य और सृजनात्मकता हो। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधारभूत सिद्धान्तो का पता लगाना है तथा यह जानने की कोशिश करना है कि किन- किन सिद्धान्तो को आधार मानकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का निर्माण किया गया है जिसके कुछ प्रमुख सिद्धान्त इस प्रकार है - भारत का संविधान, प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली, विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग 1948, शिक्षा आयोग 1964, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 इत्यादि। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निहित प्रमुख बातें जैसे अवधारणात्मक समझ पर जोर, रचनात्मक और तार्किक सोच व निर्णय लेने को प्रोत्साहन, आर्टिफीशियल इंटेलीजेन्स, वोकेशनल पढ़ाई पर मुख्य जोर, क्षेत्रीय भाषा का महत्व, लचीलापन इत्यादि वर्तमान समय में चर्चा का विषय है। प्रस्तुत अघ्ययन के पश्चात हम उपरोक्त तथ्यो का विश्लेषण कर सकेंगे।

References

Published

2021-09-29